Balia News: सड़क पर जलजमाव और मलबा से परेशानी
बलिया, अगस्त 30 -- Balia News: नवानगर। क्षेत्र के नवरतनपुर से सिसोटार जाने वाले रिंगबंधा मार्ग पर लीलकर गांव के पास सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों में पानी भर गया है, जो विकास और बेहतर सड़क व्यवस्था के दावों की पोल खोल रहा है। यही नहीं बीच सड़क पर ईंट और मलबे का ढेर राहगीरों के लिए परेशानी के साथ हादसे का कारण बन रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि यह मार्ग लम्बे समय से बदहाल है। लेकिन जिम्मेदारों की ओर से स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई। बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क और गड्ढे का अंतर कर पाना मुश्किल हो जाता है। इससे दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 20 दिन पहले सड़क के बीच में ईंट के टुकड़े और मलबा डालकर छोड़ दिया गया। मलबा अब आवागमन में बाधक बन गया है। क्षेत्रीय लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.