बलिया, जुलाई 26 -- Balia News: बांसडीह। क्षेत्र के बकंवा गांव के ग्रामीणों ने रविवार को गांव की खराब सड़कों को लेकर 'रोड नहीं तो वोट नहीं' के नारे के साथ सड़क पर प्रर्दशन किया। आरोप लगाया कि सांसद, विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों से अनुनय विनय के बाद भी बदहाल सड़कों के बनाने के लिए कोई भी पहल नहीं कर रहा है। डीएम के समाधान दिवस के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को भी आवेदन दिया गया है। लेकिन कोई भी सड़क बनाने की पहल नहीं कर रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आने के लिए नहर से शिवरामपुर रास्ते होकर आने वाली सड़क हो, सहतवार मार्ग से आने वाली सड़क तथा दो अन्य गांव में आने वाली सड़क सभी बदहाल हैं और राहगीरों के लिए जानलेवा बनी हुई है। इन सड़कों पर कई बार ई रिक्शा पलट चुकी है। ग्रामीणों ने घोषणा किया कि आगामी चुनावों में वह वोट का बहिष्कार करेंग...