बलिया, अक्टूबर 12 -- Balia News: बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। कुत्ते को बचाने के प्रयास में रविवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो सगे भाई गंभीर रुप से घायल हो गये। सिर में चोट लगने से हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।खेजुरी थाना क्षेत्र के हरपुर (खड़सरा) निवासी 25 वर्षीय छोटू शर्मा और 23 वर्षीय अनीश शर्मा किसी काम से स्थानीय कस्बा को आये थे। देर शाम दोनों एक ही बाइक पर पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। बताया जाता है कि बेल्थरारोड-सिकन्दरपुर मार्ग पर इलाके के बेल्थरा बाजार के पास सड़क पर अचानक पहुंचे कुत्ते को बचाने के प्रयास में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट गयी। दुर्घटना में दोनों भाई गंभीर रुप से घायल हो गये। आसपास के लोगों और राहगीरों की मदद से...