बलिया, जुलाई 8 -- Balia News: सुखपुरा। क्षेत्र के बेरुआरबारी- सुखपुरा मार्ग पर सोमवार की देर शाम को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार प्राइवेट लाइनमैन की मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठा दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उन्हें उसे जिल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। दुर्घटना को लेकर मृतक की पत्नी सोनल देवी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र के भंवरपुर निवासी 28 वर्षीय अभिनंदन यादव उर्फ चुल्ली यादव क्षेत्र में प्राइवेट लाइनमैन का कार्य करते हैं। सोमवार की देर शाम वह अपने दोस्त भैसहां निवासी 26 वर्षीय भोला दूबे के साथ बाइक से सुखपुरा गया था, जहां से घर वापस लौटते समय सुखपुरा- बेरुआरबारी मार्ग पर पावर हाऊस के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Un...