Balia News: सड़क दुर्घटना में छोटी बहन की मौत, बड़ी घायल
बलिया, सितम्बर 17 -- Balia News: बांसडीहरोड, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क दुर्घटना में गुरुवार की सुबह एक बालिका की मौत हो गयी, जबकि उसकी बड़ी बहन गंभीर रुप से घायल हो गयी। हादसे के बाद गांव-घर में मातम पसर गया। पुलिस ने लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के खरीद गांव के लालबहादुर यादव के परिवार के लोग चट्टी से सटे सती स्थान पर पूजा-पाठ करने के लिए आये थे। उनके साथ पट्टीदार धर्मेंद्र यादव की घर की महिलाएं और दो बेटी नौ साल की अराध्या और सात साल की वर्षा के साथ करीब दो दर्जन से अधिक लोग पिकअप में सवार होकर पहुंचे थे। बताया जाता है कि गाड़ी से उतरकर दोनों बहनें सड़क पार कर रही थी। इसी बीच रास्ते से गुजर रही तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। हादसे में वर्षा की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि अराध्या गंभीर रुप से घा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.