Balia News: सड़क दुर्घटना में घायल अधेड़ की मौत
बलिया, सितम्बर 17 -- Balia News: बलिया। सड़क दुर्घटना में घायल सहतवार थाना क्षेत्र के बलेऊर उत्तर टोला निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र राजभर की इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि राजेंद्र मंगलवार को गांव के सामने सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान रास्ते से गुजर रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गये। उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उन्हें लेकर मऊ के एक निजी अस्पताल में चले गये जहां पर इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गयी। इसके बाद परिजन शव लेकर वापस लौटे और घटना से पुलिस को अवगत कराया। एसओ सहतवार प्रशांत चौधरी का कहना है कि इस मामले में केस दर्ज कर तहकीकात की जा रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.