Balia News: सड़क किनारे मिली नवजात की मौत
बलिया, सितम्बर 27 -- Balia News: मनियर। इलाके के चंदायर गांव के पास रविवार को नवजात बच्ची पड़ी मिला। पुलिस की सूचना पर पहुंची चाइल्ड लाइन की टीम बच्ची को साथ लेकर जिला अस्पताल पहुंची जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बच्ची की लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि चंदायर गांव के कुछ लोगों की नजर सड़क किनारे पड़ी बच्ची पर पड़ी तो भीड़ जुट गयी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले से चाइल्ड लाइन को अवगत कराया। इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की बातें हो रही है। ग्रामीणों को आशंका है कि बच्ची करीब एक सप्ताह पहले पैदा हुई होगी। यह भी पढ़ें- Bahraich News: पत्थर दिल ने गढ्ढे के घूर में फेंका नवजात उनका मानना है कि किसी ने लोकलाज के भय से नवजात को सड़क किनारे फेंक दिया होगा।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.