Balia News: सड़कों पर नहीं लगेगा सब्जी बाजार, न दिखे कूड़ा: डीएम
बलिया, अक्टूबर 10 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि मंडियों की साफ-सफाई कराते हुए वहां सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं। सड़कों पर जहां-जहां सब्जी बाजार लग रहे हैं, वहां उपयुक्त स्थान चिह्नित कर बाजार शिफ्ट कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। किसी भी दुकानदार को सड़क पर सब्जी बाजार लगाने की अनुमति नहीं होगी। जिले की 12 नगर पंचायतों और नगर पालिका परिषदों में कूड़ा उठान एवं निस्तारण की व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए सभी अधिशासी अधिकारियों (ईओ) को निर्देशित किया गया कि कूड़ा एकत्र करने के लिए निर्धारित स्थान चिह्नित करें। सड़कों और आसपास के गांवों में कूड़ा दिखाई नहीं देना चाहिए। इसकी प्रतिदिन निगरानी करें।
जनहित के कार्यों में तेजी के निर्देश कलक्ट्रेट सभागार में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.