Balia News: सड़क, शिक्षा, बाढ़ की समस्याएं लेकर सीएम से मिले पूर्व सांसद
बलिया, जुलाई 16 -- Balia News: बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। पूर्व सांसद भरत सिंह ने गुरुवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर क्षेत्रीय समस्याओं को उनके समक्ष रखा और समाधान का आग्रह किया।इसकी जानकारी देते हुए पूर्व सांसद ने बताया कि सड़क, बिजली, शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य तथा बाढ़ व कटान की समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा है। नौरंगा, गोपालपुर, उदयीछपरा, रामगढ़ व शिवपुर घाट पर हो रहे कटान को रोकवाने के लिए जरूरी उपाय करने का आग्रह किया। साथ ही दियरांचल के वशिष्ठ नगर, गोपालनगर, शिवाल मठिया, मानगढ़,अधिसिझुवा, चाईछपरा के कटान के संदर्भ में भी मुख्यमंत्री को जानकारी दिया। सीएचसी और संयुक्त राजकीय चिकित्सालय सोनबरसा में चिकित्सकों की कमी की बात भी बताई। यह भी पढ़ें- Balia News: ग्रामीणों ने दिया पत्रक, कटान से बचाने की गुहार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.