Balia News: संस्कृत विद्यालय में निकली स्कूल चलो रैली
बलिया, जुलाई 17 -- Balia News: बैरिया। द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को प्राचार्य डॉक्टर अरविंद कुमार राय के उपस्थिति में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली का आयोजन किया गया। जिसे प्राचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली बैरिया कस्बा, बैरिया गांव सहित आसपास के इलाकों में भ्रमण किया। जिसमें सैकड़ो छात्र-छात्राएं शामिल थे।जो नारा लगा रहे थे। आधी रोटी खाएंगे स्कूल जरूर जाएंगे। इस रैली में प्रधानाचार्य प्रेम प्रकाश पांडे, अजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, विद्या नाथ सिंह, भगवान सिंह,निर्भय कुमार उपाध्याय, मृत्युंजय उपाध्याय सहित दर्जनों अध्यापकों ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.