बलिया, सितम्बर 26 -- Balia News: पूर। पकड़ी थाना क्षेत्र के पिपरापट्टी बहोरवा निवासी 35 वर्षीय हरिशंकर राम की गुरुवार को संदिग्ध हाल में मौत हो गयी। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि युवक गांव के बाहर अचेत हाल में पड़ा हुआ था। जानकारी होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। एसओ पकड़ी मिथिलेश कुमार का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...