बलिया, अक्टूबर 6 -- Balia News: भरौली। इलाके के कोटवां नारायनपुर बाजार के पास सोमवार की रात एक कार संदिग्ध हाल में जल गयी। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लावारिस हाल में खड़ी अधजली कार को कब्जा में ले लिया। पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई गाड़ी मालिक सामने नहीं आ सका है। बताया जाता है कि कोटवां नारायनपुर-लड्ठुडीह मार्ग पर रात करीब 12 बजे लग्जरी कार धूं-धूं कर जलने लगी। आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो उन्होंने मामले से डॉयल 112 को अवगत कराया। पीआरवी पर तैनात जवान मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी कोरंटाडीह शशांक पांडेय ने आग को बुझवाया। आग जब तक शांत हुई गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से जल चुका है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि घटना के समय कार में कोई सवार नहीं था। इसके बाद ...