Balia News: संगीन अपराध की प्रभावी पैरवी करने के निर्देश
बलिया, सितम्बर 6 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। पुलिस लाइन के सभागार में एएसपी (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल और एएसपी (दक्षिणी) संजय वर्मा ने थानों के पैरोकारों व हेड मुहर्रिर के साथ समीक्षा बैठक किया। उन्होंने संगीन अपराधों की प्रभावी पैरवी करने का निर्देश दिया।पुलिस अधिकारियों ने न्यायालयों और थानों में वर्षों से लंबित पड़े माल मुकदमाती (केस प्रॉपर्टी) के त्वरित निस्तारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान की प्रगति की समीक्षा किया। कहा कि न्यायालयों में चल रहे गंभीर अपराधों जैसे पॉक्सो एक्ट, महिला संबंधी अपराध, लूट, और हत्या के मामलों में प्रभावी और समयबद्ध पैरवी करें। पैरोकार अपने-अपने थानों से संबंधित मुकदमों की स्थिति को ऑनलाइन पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट रखें। थानों के मालखानों में वर्षों से जमा वाहनों, मादक पदार्थों और अन्य जब्त किए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.