बलिया, अगस्त 27 -- Balia News: पूर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सहुलाई स्थित सहुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन काशी विश्वनाथ धाम के कथावाचक पंडित शीतल प्रकाश ने संगीतमय कथा का शुभारंभ किया। सच्चिदानंद (सत्, चित् और आनंद) के स्वरूप का जिक्र करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य के पापों का क्षय होता है तथा उसके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। जहां श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होता है, वहां स्वयं भगवान का वास होता है। इस अवसर पर सुरेश सिंह, मनोज लाल श्रीवास्तव, पंचानंद तिवारी, डॉ. शैलेश कुमार सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, अशोक मिश्रा, गुड्डू गुप्ता आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...