बलिया, सितम्बर 5 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। जिले भर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। घर और मंदिरों में आकर्षक सजावट के बीच दोपहर से ही भजन-कीर्तन का क्रम शुरू हो गया, रात में घड़ी की सूई ज्यों ही 12 पर पहुंची कि घर और मंदिरों में कान्हा जन्मोत्सव की खुशी में शंख और घंट घड़ियाल के करतल ध्वनियों के बीच लोग 'भए प्रकट कृपाला' 'नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की', आरती कुंज बिहारी की, श्री गिरधर कृष्ण मुरारी की' की स्तुतियां करने लगे। योगेश्वर के अवतरण की खुशी में भजन के साथ मंगल गीत और सोहर की प्रस्तुतियों पर लोग थिरकते नजर आए। घंट घड़ियाल, आरती वंदना एवं शंख की ध्वनि से हर ओर वातावरण भक्तिमय हो गया। यह भी पढ़ें- Balia News: श्रीकृष्ण के अवतरण की खुशी में झूमी भृगुनगरीश्रीकृष्ण जन्मोत्सव की भव्य सजावट...