Balia News: शिव-पार्वती विवाह की कथा सुन विभोर हुए श्रोता
बलिया, अक्टूबर 16 -- Balia News: सुखपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। नव युवक मंगल दल की ओर से कस्बा के सब्जी बाजार में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में गुरुवार की शाम कथावाचक पं. वागीश शुक्ल 'रसिक जी महाराज' ने माता सती के आत्मदाह प्रसंग से लगायत भगवान शिव-पार्वती विवाह तक की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को विभोर कर दिया। श्रोताओं के हर-हर महादेव जयघोष से पूरा इलाका शिवमय हो उठा। महाराज ने बताया कि माता सती ने अपने पिता दक्ष प्रजापति के यज्ञ में भगवान शिव का अपमान सहन नहीं कर पाने के कारण योगाग्नि में अपने शरीर का त्याग कर दिया। कहा कि माता सती का प्रसंग श्रद्धा, आत्मसम्मान और अहंकार के परिणामों की सीख देने वाला है। सती के शरीर त्यागने भगवान शिव अत्यंत दुखी और क्रोधित हुए। वीरभद्र ने दक्ष के यज्ञ को विध्वंस कर दिया। उन्होंने प्रसंग के जरि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.