Balia News: शिविर लगाकर पूर्व सैनिकों ने किया रक्तदान
बलिया, अक्टूबर 27 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। पूर्व सैनिकों के संगठन नया सवेरा ग्रुप के पहले स्थापना दिवस पर सोमवार को शहर के बापू भवन टाउन हाल में रक्तदान और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें रिटायर फौजियों ने करीब 15 यूनिट ब्लड डोनेट किया। इस दौरान वीर नारियों, पूर्व फौजियों, महिला खिलाड़ियों और एनसीसी कैडटों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निवर्तमान विधायक स्व. उमाशंकर सिंह के पिता रिटायर फौजी घुरहू सिंह तथा विशिष्ट अतिथित सीटीओ आनंद दूबे थे। वक्ताओं ने कहा कि फौजी कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है। नौकरी में रहते हुए वह देश सेवा करता है जबकि अधिष्ठता उम्र पूरा कर घर आने पर वह गांव और समाज के लिए काम करता है। कहा कि अपने स्थापना के बाद से ही नया सवेरा ग्रुप पूर्व सैनिकों के सुखदुख में सहभागी बन रहा है। संगठन की ओर से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.