बलिया, सितम्बर 24 -- Balia News: हल्दी। क्षेत्र के रेपुरा स्थित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की ओर से गुरुवार को बिगही गांव में होम्योपैथिक चिकित्सा सेवा शिविर आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं निशुल्क दवाएं दी गईं। शिविर में कुल 56 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं दी गईं। चिकित्सकों की टीम में डा. उपेन्द्र सिंह, फर्मासिस्ट सुधीर सिंह, मनोज, रत्नेश तिवारी के अलावा राजकिशोर राय, शैलेंद्र तिवारी, बब्लू तिवारी,राजू पटेल आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...