बलिया, अक्टूबर 4 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस सोसायटी तथा एक अन्य संस्था की ओर से रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित शिविर में कुल करीब 42 यूनिट रक्तदान हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीओ आलोक कुमार, सीएमओ डॉ. अभय नारायण राय तथा प्रभारी सीएमएस डॉ. संतोष चौधरी ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। संस्थाओं के सदस्यों ने अतिथियों को पौधा भेंटकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि रक्त मानव जीवन का अमूल्य आधार है। आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था में दुर्घटना, प्रसव, बड़ी शल्य चिकित्सा, कैंसर, थैलेसीमिया, हीमोफीलिया समेत अन्य कई गंभीर परिस्थितियों में रक्त की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में स्वैच्छिक रक्तदाता किसी अनजान व्यक्ति के लिए ...