बलिया, अक्टूबर 10 -- Balia News: सुखपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। भारत स्काउट और गाइड की ओर से शनिवार को कस्बा स्थित एएसएम कान्वेंट स्कूल में राज्य पुरस्कार एवं तृतीय सोपान जांच शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में स्काउट-गाइड की दक्षता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना का परीक्षण किया गया।इस दौरान राज्य पुरस्कार जांच के तहत 12 स्काउट एवं 14 गाइड सहित कुल 26 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जबकि तृतीय सोपान जांच शिविर में लगभग 100 स्काउट-गाइड शामिल हुए। शिविर में प्रतिभागियों को स्काउटिंग-गाइडिंग से संबंधित विभिन्न गतिविधियों एवं व्यावहारिक दक्षताओं के आधार पर परखा गया। इसका उद्देश्य प्रतिभागियों में अनुशासन, सहयोग, नेतृत्व और समाजसेवा की भावना को प्रोत्साहित करना था। सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त श...