बलिया, नवम्बर 1 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित गंगा बहुउद्देशीय सभागार में मेगा वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार झा ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।जिला जज ने विधिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया, पारिवारिक विवादों के निस्तारण, महिला एवं बाल संरक्षण से संबंधित कानूनों तथा विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और आवश्यकता पड़ने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: मेगा शिविर में पात्र को मिला योजनाओं का लाभ जनपद न्य...