Balia News: शिवलिंग स्थापना के लिए धार्मिक अनुष्ठान शुरू
बलिया, अगस्त 26 -- Balia News: बेल्थरारोड। सीयर ब्लॉक के सिसयण्ड कला में बुधवार को नवनिर्मित मंदिर में शिवलिंग की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा के लिए विविध धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन शुरू हुआ। मंदिर परिसर में अचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजन-अर्चन कराया जा रहा है। 27 अगस्त को यानि आज गुरुवार को शुभ मुहुर्त में शिवलिंग की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसको लेकर एक दिन पूर्व यानि आज गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। श्रद्धालु कलश लेकर तुर्तीपार स्थित सरयू नदी तट के कैनाल पंप पहुंचे, जहां पवित्र जल भरने के बाद श्रद्धालु कलश लेकर मंदिर परिसर पहुंचे। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की गई। शिवलिंग की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा के साथ मंदिर परिसर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.