Balia News: शिक्षिका से जेवर लूटने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
बलिया, अगस्त 19 -- Balia News: भीमपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। करीब एक माह पहले स्कूल में घुसकर शिक्षिका से जेवर लूटने के आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में एक अन्य आरोपी को महाराष्ट्र की तालोजा जेल से वारंट बी पर लाकर पुलिस ने जेल भेजा है। पुलिस का कहना है कि इस घटना में शामिल दोनों आरोपी पकड़े जा चुके हैं।इलाके के प्रावि इब्राहिमटोला (टंडवा) की सहायक अध्यापक अनुपमा सिंह छह जुलाई को स्कूल पहुंची थी। इसी बीच बाइक से विद्यालय में दाखिल हुए दो युवकों ने पहले तो एडमिशन की बात की और कुछ देर बाद असलहा के बल पर उनका मंगलसूत्र और मोबाइल लूट लिया। उनके अनुरोध पर मोबाइल को तो जाते समय बदमाशों ने फेंक दिया, लेकिन मंगलसूत्र लेकर फरार हो गये। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच-पड़ताल की तो लूटेरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.