Balia News: शिक्षिका का लंबी बीमारी के बाद निधन
बलिया, नवम्बर 5 -- Balia News: सिकंदरपुर। प्राथमिक विद्यालय एकइल नंबर-3 में तैनात शिक्षिका गौरा मदनपुरा निवासी 40 वर्षीय गुंजन यादव पत्नी रामविलास यादव का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने मेंदांता अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। वह अपने सरल, सहज और मिलनसार स्वभाव के लिए जानी जाती थीं। परिजनों के अनुसार वह गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं। स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर उन्हें मेंदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया। विद्यालय के शिक्षकों, सहकर्मियों और परिचितों ने दुख व्यक्त किया है। दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति की प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- Gaya News: फतेहपुर में शिक्षिका सबिता कुमारी का निधन, शिक्षा जगत में शोक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.