Balia News: शिक्षक पर छात्रा से छेड़खानी का आरोप, चक्का जाम
बलिया, जुलाई 28 -- Balia News: पूर, हिन्दुस्तान संवाद। परिषदीय विद्यालय पर तैनात एक शिक्षक पर कथित रुप से छात्रा से छेड़खानी का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कुछ लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराने के बाद आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया। हालांकि छात्रा अथवा उसके परिवार के लोगों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी। ऐसे में पुलिस ने पूछताछ के बाद अध्यापक को शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। शिक्षा क्षेत्र पंदह के एक विद्यालय पर मंगलवार को पहुंचे कुछ लोग शिक्षक पर छात्रा के साथ अश्लील आचरण करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। थोड़ी देर बाद लोगों ने गांव के पास ही नगरा-सिकन्दरपुर मार्ग को जाम कर दिया। इसकी जानकारी होने पर खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) पंदह सुनील चौबे और पकड़ी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार मौके पर पहुंच गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.