Balia News: शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुजनों का हुआ सम्मान
बलिया, सितम्बर 5 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। गंगा मुक्ति एवं प्रदूषण विरोधी अभियान की ओर से शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को उदयपुरा स्थित कैंप कार्यालय पर शिक्षक सम्मान समारोह और 'शिक्षा एवं शिक्षक का भविष्य' विषयक संगोष्ठी हुई। शुभारंभ डॉ. कमलाकर तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप जलाकर किया। इस दौरान अभियान के प्रणेता रमाशंकर तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं संपूर्ण भारत में समान शिक्षा व्यवस्था किए जाने से शिक्षा व्यवस्था की विसंगति दूर की जा सकती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह बहती हवा सभी को समान लगती है उसी तरह शिक्षा व्यवस्था सबके लिए बराबर होना चाहिए। कार्यक्रम में शिक्षक राजेन्द्र पांडेय, बैकुंठ मिश्र, दुष्यंत सिंह, मदन यादव, रणजीत सिंह, मयंक पांडेय आदि को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.