Balia News: शिकायत निपटारे में प्रदेश में टॉप पर पहुंची बलिया पुलिस
बलिया, सितम्बर 2 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) पर होने वाली शिकायतों के निपटारा में जनपद के पुलिस महकमा को प्रदेश में पहला स्थान हासिल हुआ है। शिकायतों के निस्तारण को लेकर पुलिस अधिकारियों की सक्रियता से रैकिंग में यह सुधार आया है। दरअसल लोगों को घर बैठे ऑनलाइन जनसुनवाई पोर्टल पर अपनी समस्या दर्ज कराने की सुविधा दी गयी है। इसके जरिये लोग समस्याओं को ऑनलाइन दर्ज कराते हैं, जिसे सम्बंधित पुलिस थाने को जांच के लिये भेजा जाता है। निर्धारित समय एक माह के अंदर अथवा कम समय में शिकायतों का निपटारा करने के आधार पर शासन की ओर से अंक दिये जाते हैं। सूत्रों की मानें तो अगस्त माह की रेटिंग में जनपदीय पुलिस के पास पहुंची शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण किया गया है। इसके आधार पर जिले की पुलिस को प्रदेश में पहला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.