Balia News: शार्ट-सर्किट से टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग
बलिया, सितम्बर 4 -- Balia News: बांसडीह। क्षेत्र के टंडवा गांव में गुरुवार की देर रात बिजली के शार्ट सर्किट से टेंट हाउस के गोदाम में आग लगने से लाखों रूपया का सामान जलकर राख हो गया। अगलगी की जानकारी कारोबारी को शुक्रवार की सुबह टहलने निकले लोगों द्वारा गोदाम से धुआं उठता देखकर सूचना देने पर हुई। आनन-फानन में मौके पर टेंट कारोबारी सुमित पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर अवाक हो गए। अगलगी में गोदाम में रखे कुर्सी, मेज, गद्दे, रजाइ, जनरेटर समेत लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित ने बताया कि वह हर दिन की तरह वह बीती रात अपने गोदाम में ताला बंद कर घर चला गया था, देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, गोदाम बंद होने आग की लपटों से अंदर रखे सामान जल गये। रात में गोदाम बंद होने के कारण किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.