बलिया, अक्टूबर 22 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में दो पालियों में पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। इस दौरान मतदान प्रक्रिया, मतपत्रों के रंग, मतपेटिका की सुरक्षा और निर्वाचन आयोग के दिशा- निर्देशों के अनुपालन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। डीएम ने स्पष्ट कि कि चुनाव कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही मिली तो संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बताया कि स्नातक निर्वाचन के लिए सफेद तथा शिक्षक निर्वाचन के लिए गुलाबी रंग का मतपत्र निर्धारित है। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: छह जोनल...