Balia News: शहर में 12 घंटे गुल रही बिजली, बिलबिलाए लोग
बलिया, जुलाई 7 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। शहर के बड़े हिस्से में मंगलवार की सुबह 9.30 बजे से शाम साढ़े छह बजे तक करीब 12 घंटे बिजली गुल रही। लिहाजा लोग उमसभरी गर्मी से बिलबिला उठे। लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर, बैट्री समेत अन्य वैकल्पिक ऊर्जा के उपकरण या तो डिस्चार्ज हो गए या शोपीस बने रहे। घरों में पेयजल का संकट गहरा गया। बदहाल बिजली आपूर्ति से उपभोक्ताओं का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है, जो कभी भी आंदोलन का रूप ले सकता है। विभाग के कंट्रोल रूम और अधिकारियों के यहां फोन करने पर थोड़ी देर में सप्लाई चालू होने का दिलाशा देते रहे। करीब साढ़े छह बजे बिजली आने के बाद थोड़ी राहत मिली। उपभोक्ताओं की मानें तो यह किसी एक दिन का नहीं आए दिन फाल्ट होता रहता है और लोग भीषण गर्मी से बेहाल रहते हैं।शहर के विशुनीपुर, शहीद चौक से लगायत मालगोदाम रोड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.