Balia News: शराब पीने से रोकने पर मारपीट, दो आरोपियों को पकड़ा
बलिया, अगस्त 18 -- Balia News: भरौली, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय गोलम्बर और आसपास के इलाकों में शराबियों का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। एक दिन पहले आभूषण कारोबारियों के साथ हुई लूट की घटना के अगले दिन शराब पीने से मना करने पर आधा दर्जन बदमाशों ने हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। शोर सुनकर जुटे ग्रामीणों ने दो बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि उनके अन्य साथी भागने में कामयाब हो गये। पुलिस पकड़े गये आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।नरही थाना क्षेत्र के नसीरपुर मठ निवासी रमेश यादव का स्थानीय गोलम्बर पर मकान और कटरा है। रोज की तरह रविवार की रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर दुकानदार घर जा चुके थे। मकान मालिक रमेश कटरा के सामने बैठे हुए थे तभी एक बाइक पर सवार होकर दो युवक पहुंचकर शराब पीने लगे। रमेश का कहना है कि जब उन्हें सावर्जनिक जगह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.