बलिया, जुलाई 16 -- Balia News: रेवती। स्थानीय ब्लाक के कुसौरी कला गांव में खुले देशी शराब की दुकान के विरोध में गुरुवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने दारु की दुकान को आबादी से दूर करने की मांग किया। लोगों का कहना था कि पियक्कड़ों के चलते महिलाओं-बच्चों के साथ छात्राएं खुद को असुरक्षित महसूस करतीं है। उनका कहना है कि इस समस्या से आबकारी विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है। हालांकि इस दिशा में पहल नहीं हो सकी है। इस मौके पर पूर्व प्रधान संदीप सिंह, लीलावती, सरस्वती, रामकिशोर सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...