बलिया, जुलाई 16 -- Balia News: बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। नवसृजित देशी शराब की दुकान खोलने को लेकर विरोध बढ़ता जा रहा है। बुधवार को आवंटित जगह की बजाय दूसरी जगह पर दुकान को खोलने की सूचना पर जुटे ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक सड़क जाम किया। हालांकि किसी जिम्मेदार के मौके पर नहीं पहुंचने पर लोगों ने सड़क को खुद खाली कर दिया।बताया जाता है कि आबकारी विभाग की ओर से इलाके के मंगलपुरा के नाम से देशी शराब की दुकान आवंटित की गयी है। कुछ दिनों पहले अनुज्ञापी कोयलाबीर बाबा के पास दुकान खोलने पहुंचा तो ग्रामीण इसके विरोध में खड़े हुए हो गये। इसके बाद आबकारी विभाग और कुछ जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में बैठक हुई। यह भी पढ़ें- Jhansi News: देशी शराब का ठेका हटाने को महिलाओं का प्रदर्शन निणर्य हुआ कि दह ताल पर निर्मित मोतीझील के पार मंगलपुरा की जगह दूसरे ...