Balia News: शनिदेव महाराज का हुआ पूजन
बलिया, सितम्बर 19 -- Balia News: बेल्थरारोड हनुमानगढ़ी मंदिर पर शनिवार को श्री शनिदेव जी महाराज का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान पुजारी पंडित नागेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में श्री शनिदेव जी की झांकी सजाई गई। झांकी का दर्शन और पूजन- अर्चन के लिए भक्तों की भीड़ रही। पुजारी पंडित उपाध्याय ने कहा कि श्री शनिदेव जी महाराज न्याय के देवता हैं। सच्चे मन से आराधना करने से विघ्न बाधाएं समाप्त हो जाती हैं तथा मनोवांछित फल प्राप्त होते हैं। मंदिर पहुंचने वाले मार्गों पर चहल-पहल रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.