Balia News: शत्रुघ्न अखाड़े के जुलूस में गूंजा बजरंगली का जयघोष
बलिया, जुलाई 14 -- Balia News: नवानगर, हिंदुस्तान संवाद। सिकंदरपुर नगर में आषाढ़ शुक्ल द्वितीया तिथि सोमवार की देर रात शत्रुध्न अखाड़े का जुलूस परम्परागत तरीके से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच निकला। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और युवाओं ने उत्साह से भाग लिया। जिस मार्ग से जुलूस गुजर रहा था उस ओर भक्ति गीतों और 'जय महावीर जी', 'जय बजरंग बली' के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय बना रहा। रात करीब 11 बजे अखाड़ा अध्यक्ष अशोक जायसवाल तथा राकेश सिंह व राकेश यादव की देख-रेख में निर्धारित स्थल से पूजन-पाठ और जयघोष के साथ रवाना हुआ, जो पुलिस चौकी तिराहा, न्यू मार्केट, बस स्टेशन मार्ग, बस स्टैंड, मोहल्ला मिल्की, पोस्ट ऑफिस सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए अस्पताल मार्ग स्थित महावीर स्थान पहुंचा, जहां श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। कुछ देर विश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.