बलिया, जुलाई 23 -- Balia News: सिकंदरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम सभा सिसोटार में माता काली के अत्यंत प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार गांव के लोगों ने सामूहिक रूप से किया। मां काली की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया। लगातार सात दिनों तक विधि-विधान से पूजा की गई। मां काली की प्रतिमा को पूरे गांव में भ्रमण के बाद मंदिर में स्थापित किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम पंडित नरेंद्र त्रिपाठी के आचार्यत्व में सम्पन्न हुआ। प्राण प्रतिष्ठा के बाद गुरुवार को भव्य भंडारा हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।ग्रामीणों के अनुसार यह मंदिर मुगल काल से भी पहले का है। गांव के लोगों ने मिलकर इसका जीर्णोद्धार कराया है। इसमें मुन्ना राय, शिवकुमार मिश्र, पीएन राय, डॉ. शंभू नाथ, मनोज राय, दीपू राय, रिपुंजय...