Balia News: शटरिंग कार्य कर रहे मजदूर की गिरकर मौत
बलिया, अक्टूबर 10 -- Balia News: रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। मकान की ढलाई के लिए शटरिंग लगाने का काम करने के दौरान शुक्रवार की शाम एक मजदूर करीब दस फीट ऊंचाई से अचानक असंतुलित होकर नीचे गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सहयोगियों ने तुरंत उसे स्थानीय सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां पर अस्पताल के डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार कस्बा के जुगनू अस्पताल रोड पर एक व्यक्ति के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। दीवार की जोड़ाई के बाद अब छत की ढलाई करने की तैयारी है। बताया है कि इसके लिए शटरिंग का काम चल रहा है। शटरिंग कार्य में लगा मजदूर मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के खंडारगाड़ी निवासी 25 वर्षीय अभिषेक चौहान किसी प्रकार असंतुलित होकर नीचे गिर गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.