बलिया, अक्टूबर 27 -- Balia News: बलिया। श्री केदारनाथ ट्रस्ट के अध्यक्ष जयश सांकृत्यायन द्वारा मंगलवार को शक्ति दीप गरबा उत्सव का आयोजन फारेवर डांस स्टूडियो अभिमन्यु प्रकाश के प्रबंधन में किया गया। कार्यक्रम में शक्ति दीप गरबा उत्सव और दिव्यतम दीवाली मनाई गई। शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्वेता राय, भाजपा नेत्री खुशबू रेड्डी, सुनीता राय, मधु मिश्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। ट्रस्ट के अध्यक्ष जयश मिश्र ने बताया कि यह कार्यक्रम नवरात्र और दीवाली के बीच रखा गया ताकि गरबा के साथ स्विमिंग पुल किनारे मिट्टी के दीयों को जलाकर दीपोत्सव मनाया जा सके। बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य संस्कृति को संजोते हुए देश की समृद्धि का उत्सव मनाना है। कार्यक्रम का समापन बाल प्रतिभा वैष्णवी राय ,नीतिश एवं फारेवर डांस एकेडमी...