बलिया, अक्टूबर 28 -- Balia News: बलिया। फेफना खेल महोत्सव के क्लस्टर तीन की वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। जहां जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग में नरही की टीम का दबदबा रहा। जूनियर बालक वर्ग के रोमांचक फाइनल मुकाबले में नरही ने बड़काखेत को 25-22, 25-20 से पराजित किया। जूनियर बालिका वर्ग में वॉलीबॉल संघ नरही ने उच्च प्राथमिक विद्यालय नरही को 25-19, 25-17 से पराजित किया। सीनियर बालिका वर्ग में नरही ने बैरिया को 25-18, 25-21 से पराजित कर फाइनल जीता। सीनियर बालक वॉलीबॉल वर्ग के खिताबी मुकाबले सहित फुटबॉल, सीनियर क्रिकेट और सीनियर एथलेटिक्स की प्रतियोगिता गुरुवार को आयोजित होगी। यह भी पढ़ें- Balia News: वॉलीबॉल और कबड्डी में नरही का रहा दबदबा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...