Balia News: विषैले जंतु के काटने से वृद्ध की मौत
बलिया, सितम्बर 3 -- Balia News: सिकन्दरपुर। इलाके के उसरी निवासी 76 वर्षीय दिनेश राम की बुधवार की रात विषैले जंतु के काटने से मौत हो गयी। घटना के बाद गांव-घर में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि घर से भोजन करने के बाद वृद्ध नलकूप पर सोने के लिए चले गये। इसी बीच रात में किसी वक्त विषैले जंतु ने काट लिया। जानकारी होने पर परिजन उन्हें स्थानीय सीएचसी पर लेकर पहुंचे जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पतल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: सांप के डसने से बंदीपुर के अधेड़ व्यक्ति की गई जान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.