बलिया, अगस्त 2 -- Balia News: रसड़ा। इलाके के खिरौली गांव में रविवार की शाम करीब छह बजे 16 वर्षीया दीपांजलि ने किसी कारण से विषाक्त पदार्थ खा लिया। इसके सेवन से किशोरी की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अचेतावस्था में स्थानीय सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां पर अस्पताल के डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर यहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...