बलिया, सितम्बर 14 -- Balia News: सुखपुरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के बनरहीं गांव में रविवार की रात पुराने विवाद को लेकर मारपीट हो गयी। हालांकि एक पक्ष ने पुलिस को लूट की तहरीर दी। छानबीन में मारपीट का मामला सामने आने पर पुलिस ने तहरीर देने वाले की फटकार लगायी। जांच के बाद पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया। एक इंश्योरेंस कम्पनी में कार्यरत बनरही निवासी सुरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात करीब आठ बजे कुछ लोगों ने रास्ते में घेरकर मारपीट कर एक लाख रुपये छीन लिया। इसकी जानकारी होने पर सीओ सिटी सतीश शर्मा थाने पर पहुंचे और सुरेंद्र से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली। एसओ रत्नेश कुमार दूबे का कहना है कि तहकीकात में यह मामला आपसी विवाद का निकला लिहाजा मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...