Balia News: विधायक ने पार्क और सीसी सड़क का किया लोकार्पण
बलिया, अगस्त 17 -- Balia News: बेल्थरारोड। सीयर ब्लॉक के तेलमा जमालुद्दीनपुर में नवनिर्मित पार्क और सीसी सड़क का क्षेत्रीय विधायक हंसू राम ने लोकार्पण किया। पार्क में चारों तरफ लाइट, सीसीटीवी कैमरे और शौचालय सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत तथा अंगवस्त्र एवं गदा भेंट किया। विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और खेलकूद जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान और ब्लॉक प्रशासन के सहयोग से गांव में विकास कार्यों को आगे भी गति दी जाएगी। बीडीओ सूर्य प्रकाश शाही ने कहा कि पंचायत में कराए गए कार्य सराहनीय है। इस मौके पर छोटे लाल यादव, अरबाज खान, धर्मनाथ गुप्ता, डॉ. दयानंद वर्मा, पंकज मिश्रा, विपि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.