Balia News: विधायक ने डीएम को बताई बिजलीकर्मी की करतूत
बलिया, जुलाई 19 -- Balia News: रेवती। क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से चरमराई बिजली आपूर्ति को लेकर लोगों में बढ़ते आक्रोश के बीच शुक्रवार की रात बांसडीह विधायक केतकी सिंह अचानक रेवती विद्युत उपकेंद्र पहुंच गयी। वहां उन्हें शराब के नशे में विद्युत कर्मचारी को देख दंग रह गयी। इसके बाद विभाग के एई को फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। अंत में विधायक ने डीएम को फोन कर स्थिति से अवगत कराया। बता दें कि विधायक कस्बे में थी, उसी वक्त बिजली कट गयी। इसके बाद केतकी सिंह भाजपा के मंडल अध्यक्ष भोला ओझा व मांडलू सिंह आदि के साथ विद्युत उपकेंद्र रेवती पहुंची, जहां आउट सोर्सिंग सप्लाई से संबंधित कर्मी उपस्थित थे, एक कर्मी को शराब के नशे में देख विधायक का गुस्सा बढ़ गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.