Balia News: विद्वानों संग गुरुकुल के बटुकों ने की गंगा आरती
बलिया, नवम्बर 26 -- Balia News: रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में मंगलवार की देर शाम क्षेत्र के हुकुम छपरा गंगा घाट पर हुई गंगा महाआरती में श्रद्धा, भक्ति और आस्था दिव्य संगम दिखा। काशी की तर्ज पर आयोजित इस महाआरती में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया। महाआरती महर्षि भृगु वैदिक गुरुकुल के आचार्य मोहित पाठक की देख-रेख में बटुकों के साथ ही काशी से आए विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई। घाट पर दीपों की जगमगाहट और शंख-घंटा की ध्वनि से पूरा वातावरण आलौकिक हो उठा। आयोजकों ने उपस्थित श्रद्धालुओं से मां गंगा के आस पास गंदगी न फैलाने की अपील करने के साथ ही स्वच्छता कायम करने को शपथ दिलायी। यह भी पढ़ें- Araria News: मंत्रमुग्ध: महाआरती पर दीपों से जगमगाया पनार नदी का त्रिशु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.