Balia News: विकास कार्यों में प्रगति नहीं हुई तो होगी कार्रवाई
बलिया, सितम्बर 2 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। विकास भवन सभागार में मंगलवार को उप निदेशक पंचायत (आजमगढ़ मंडल) अभय कुमार शाही ने पंचायतीराज विभाग के कार्यों की समीक्षा किया। इस दौरान विकास कार्यों की कम प्रगति वाले ब्लॉक के सहायक अधिकारियों (एडीओ पंचायत) को प्रगति बढ़ाने की हिदायत दी। साथ ही बेहतर प्रगति वाले एडीओ पंचायत को और अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उपनिदेशक ने सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि काम करने का जज्बा और जुनून आप लोगों में हो तो पूरे प्रदेश में सभी योजनाओं में अव्वल रह सकते हैं। आपके ही प्रयास से सीयर ब्लाक सभी योजनाओं में मंडल में अव्वल है। यदि प्रयास करें तो अच्छी स्थिति रह सकती है। चेतावनी दी कि प्रगति में अपेक्षित सुधार नहीं आया तो अब कार्रवाई होगी। उन्होंने डिजिटल लाइब्रेरी, जन सेवा केंद्र का संचालन,पंचायत सह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.