Balia News: वालीबाल में एससी कालेज और जेएनसीयू विजेता
बलिया, अक्टूबर 15 -- Balia News: बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में गुरुवार को अंतरमहाविद्यालयीय पुरुष-महिला वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शुभारम्भ कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल एवं कुलसचिव एसएल पाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में दस टीमों ने प्रतिभाग किया। महिला वर्ग के वालीबाल मैच में जेएनसीयू की टीम 2-0 से विजयी रही, जबकि किसान पीजी कालेज रक्सा की टीम उपविजेता रही। पुरुष वर्ग में सतीश चंद्र कालेज 2- 0 से विजेता रहा, जबकि किसान पीजी कालेज उपविजेता रहा। कुलपति ने विजेता टीम को 2100 एवं उपविजेता टीम को 1100 रुपए की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान प्रो. फूल बदन सिंह, डा. विवेक सिंह, डा. धनंजय सिंह, डा. विवेक यादव, डा. अभिषेक त्रिपाठी, डा. प्रेम भूषण यादव, डा. प्रज्ञा बौद्ध, डा. रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.