बलिया, जुलाई 15 -- Balia News: बलिया। शहर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर नगर पालिका की टीम वार्डों में सफाई और छिड़काव को लेकर अलर्ट मोड में है। सफाई नायक और सुपरवाइजरों के नेतृत्व में सफाई कर्मियों की टीम सफाई के साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव भी कर रही है। अभियान के साथ ही नगर पालिका टीम ने लोगों से भी स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अहमद नदीम ने बताया कि शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। रोस्टर के अनुसार फागिंग और नियमित एंटीलार्वा का छिड़काव करवाया जा रहा है। इसके अलावा वार्डो में जलजमाव से बचने और कूलर का पानी समय से बदलने की अपील की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...