बलिया, नवम्बर 2 -- Balia News: गड़वार (बलिया)। एमडीएम के लिए स्कूल के छत पर लौकी तोड़ने के लिए चढ़े छात्र की सोमवार को करंट से मौत हो गयी। इसकी जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। मुआवजा व कार्रवाई की मांग करते हुए लोगों ने शव को नीचे उतारने से रोक दिया। ग्रामीण डीएम को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं। बिसुकिया निवासी इजहार अहमद का 11 वर्षीय पुत्र अरशद प्रावि कनैला में कक्षा चार में पढ़ता था सुबह वह स्कूल पहुंचा तो रसोईयों ने एमडीएम बनाने के लिए किचन के छत पर लौकी तोड़ने चढ़ा दिया। बताया जाता है कि उपर से गुजर रहे हाईवोल्टेज तार की जद में आकर छात्र की मौत हो गयी। इसके बाद हलचल मच गयी। बीएसए, एसडीएम, सीओ और कई थानों की फोर्स डटी है। घटना से नाराज लोग डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े हुए हैं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...