Balia News: लोहे के खंभे के सम्पर्क में आई मासूम, करंट से मौत
बलिया, जुलाई 9 -- Balia News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में गुरुवार की सुबह करीब सात बजे लोहे के विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने विभागीय लापरवाही का आरोप लगाया है।
हादसा विवरण बताया जाता है कि गांव के मिथिलेश साह की बेटी पांच वर्षीय रोशनी अपने घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर आसपास के कुछ अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान भागते समय रोशनी का पास में ही लगे लोहे के विद्युत खम्भे से सम्पर्क हो गया। उस समय करंट प्रवाहित हो रहा था। उसकी चपेट में आने से रोशनी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तत्काल सीएचसी सोनबरसा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणों की प्रतिक्रिया हादसे के बाद से ग्रामीणों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.